Bambai Meri Jaan: दिलचस्प क्राइम ड्रामा 'बंबई मेरी जान' की प्रीमियर डेट का हुआ ऐलान, 14 सितंबर को प्राइम वीडियो पर दुनिया भर में होगी लॉन्च (Watch Video)
'बंबई मेरी जान' सीरीज में अमायरा दस्तूर अहम रोल में हैं. जबकि के के मेनन, अविनाश तिवारी, कृतिका कामरा और निवेदिता भट्टाचार्य जैसे बहुमुखी और प्रतिभाशाली कलाकार भी इसका हिस्सा हैं.
Bambai Meri Jaan: प्राइम वीडियो ने अपने आने वाले क्राइम ड्रामा, बंबई मेरी जान के ग्लोबल प्रीमियर की घोषणा कर दी है. 10-एपीसोड वाली इस सीरीज का प्रीमियर 14 सितंबर को भारत और 240 देशों और क्षेत्रों में विशेष रूप से प्राइम वीडियो पर होगा. एक्सेल मीडिया एंड एंटरटेनमेंट के रितेश सिधवानी, कासिम जगमगिया और फरहान अख्तर द्वारा निर्मित, एस. हुसैन जैदी की कहानी के साथ, बंबई मेरी जान रेंसिल डिसिल्वा और शुजात सौदागर द्वारा क्रिएट की गई हैं. वहीं ये सीरीज शुजात सौदागर द्वारा निर्देशित है. Not Ramaiya Vastavaiya Teaser: Shah Rukh Khan ने Jawan के ट्रेलर से पहले फिल्म के तीसरे गाना 'नॉट रमैया वस्तावैया' के टीजर को किया रिलीज, जानिए कब आएगा गाना (Watch Video)
इस सीरीज में अमायरा दस्तूर अहम रोल में हैं. जबकि के के मेनन, अविनाश तिवारी, कृतिका कामरा और निवेदिता भट्टाचार्य जैसे बहुमुखी और प्रतिभाशाली कलाकार भी इसका हिस्सा हैं. यह फिक्शनल क्राइम सीरीज एक पिता और बेटे की एक मनोरंजक कहानी है, दोनों एक ही सिक्के के दो पहलू हैं.
देखें वीडियो:
from nothing, to something, & then everything#BambaiMeriJaanOnPrime, new series, Sept 14@kaykaymenon02 @avinashtiw85 @Kritika_Kamra @nivedita_be @AmyraDastur93 #SaurabhSachdeva @jitin0804 #NawabShah @VivanBhathena @ShivPanditt @lakshyakochhar @iamSKPalwal @ShujaatSaudagar… pic.twitter.com/YVnFkVQkvF
— prime video IN (@PrimeVideoIN) August 28, 2023
यह सीरीज अच्छाई वर्सेज बुराई की क्लासिक, यूनिवर्सल लड़ाई की खोज करती है. आजादी के बाद के दिनों पर आधारित, यह कहानी एक युवा, दारा कादरी (तिवारी द्वारा अभिनीत) के जीवन और उत्थान को दर्शाती है, जो अपने पिता की कानून प्रवर्तन विरासत (मेनन द्वारा अभिनीत) और संगठित अपराध के केंद्र में अपनी यात्रा के बीच उलझा हुआ है .तो 14 सितंबर को दुनियभर में प्रीमियर होने वाले प्राइम वीडियो के इस क्राइम ड्रामा को देखना न भूले।
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 28, 2023 04:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

