टीवी की इस संस्कारी बहु ने पहनी बिकिनी, लोगों ने किया जमकर ट्रोल
एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर अपनी बिकिनी फोटो पोस्ट की जिसके बाद यूजर्स ने उनका मजाक उड़ाना शुरू कर दिया
By Akash Jaiswal | Published: Jul 26, 2018 10:44 AM IST
रिताशा राठौड़ (Photo Credits: Instagram)
टीवी शो ‘बड़ो बहु’ में कोमल का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस रिताशा राठौड़ इन दिनों अपनी एक बिकिनी फोटो को लेकर सुर्खियों में हैं. ‘बड़ो बहु’ में हमने रिताशा को एक शर्मीली और संस्कारी बहु के रूप में देखा लेकिन आप भी ये जानकार थोड़े हैरान जरूर हो जाएंगे कि असल जिंदगी में उनकी पर्सनालिटी बेहद अलग है. रिताशा हाल ही में थाईलैंड के क्राबी में छुट्टियां मनाने पहुंची थी.
उन्होंने यहां से अपनी कुछ खूबसूरत फोटोज अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की. इसी समय उन्होंने अपनी एक फोटो भी पोस्ट की जिसमें वो बिकिनी पहनी हुईं नजर आ रही हैं. इस फोटो में रिताशा बेहद कांफिडेंट नजर आ रही हैं. फोटो को पोस्ट करके रिताशा ने लिखा, “क्या मैं हमेशा ऐसी ही रह सकती हूं?”
रिताशा की इस फोटो को लेकर अब कुछ यूजर्स उन्हें जमकर ट्रोल करने लगे. लोगों ने कहा कि अब उन्हें वजन कम करने की जरूरत है और उनपर बिकिनी सूट नहीं करती है.
रिताशा की फोटो पर कमेंट्स (Photo Credits: Instagram)
इसी के साथ लोगों ने उनके मोटापे का मजाक भी उड़ाया. लेकिन वहीं दूसरी ओर, रिताशा के कुछ ऐसे भी फैंस थे जिन्होंने उनकी इस फोटो को बेहद खूबसूरत बताते हुए उनकी कॉन्फिडेंस की सराहना की. लोगों ने कहा कि इस तरह से सबही नकारात्मकताओं को नजरअंदाज करके अपने आप को बेबाकी से सभी के सामने पेश करना सबके बस की बात नहीं है.
आपको बता दें कि रिताशा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी कई सारी फोटोज फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 26, 2018 10:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).