Zimbabwe vs Afghanistan, 1st Test Match Day 1 Highlights: पहले दिन जिम्बाब्वे ने बनाए 363 रन, शॉन विलियम्स ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहले दिन का पूरा हाइलाइट्स
इस बीच बॉक्सिंग डे टेस्ट में ज़िम्बाब्वे के कप्तान क्रेग एर्विन ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम का आगाज शानदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने 43 रन बोर्ड पर जड़ दिए. जिम्बाब्वे की तरफ से स्टार बल्लेबाज शॉन विलियम्स ने सबसे ज्यादा 145 रनों की शतकीय पारी खेली.
Zimbabwe National Cricket Team vs Afghanistan National Cricket Team, 1st Test Match Day 1 Highlights: जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम दो मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series) का पहला मुकाबला आज यानी 26 दिसंबर से खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बुलावायो (Bulawayo) के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब (Queens Sports Club) में खेला जा रहा हैं. जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान अब तक टेस्ट क्रिकेट में 2 बार आमने-सामने हुए हैं. इन मुकाबलों में दोनों टीमों ने 1-1 मैच जीता है. यह बराबरी का रिकॉर्ड दोनों टीमों के बीच प्रतिस्पर्धा और संतुलित प्रदर्शन को दर्शाता है. आगामी टेस्ट सीरीज में यह देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी टीम बढ़त हासिल करती है. Zimbabwe vs Afghanistan, 1st Test Match Day 1 Stumps Scorecard: पहले दिन का खेल समाप्त, जिम्बाब्वे ने बनाए 363 रन, शॉन विलियम्स ने खेली 145 रनों की धमाकेदार पारी; यहां देखें पहले दिन का स्कोरकार्ड
यहां देखें पहले दिन का पूरा हाइलाइट्स:
पहले दिन का खेल खत्म हो गया हैं. पहले दिन का खेल खत्म होने तक जिम्बाब्वे की टीम ने 85 ओवरों में चार विकेट खोकर 363 रन बना लिए हैं. जिम्बाब्वे की तरफ से शॉन विलियम्स नाबाद 145 रन और क्रेग एर्विन नाबाद 56 रन बनाकर खेल रहे हैं.
इस बीच बॉक्सिंग डे टेस्ट में ज़िम्बाब्वे के कप्तान क्रेग एर्विन ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम का आगाज शानदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने 43 रन बोर्ड पर जड़ दिए. जिम्बाब्वे की तरफ से स्टार बल्लेबाज शॉन विलियम्स ने सबसे ज्यादा 145 रनों की शतकीय पारी खेली. इस धमाकेदार पारी के दौरान शॉन विलियम्स ने 161 गेंदों पर नौ चौके और तीन छक्के लगाए. शॉन विलियम्स के अलावा बेन करन ने 68 रन बनाए.
दूसरी तरफ, अफगानिस्तान की टीम को नवीद जादरान ने पहली बड़ी सफलता दिलाई. अफगानिस्तान की ओर से एएम ग़ज़नफ़र ने सबसे ज्यादा दो विकेट अपने नाम किए. एएम ग़ज़नफ़र के अलावा नवीद जादरान और ज़हीर खान ने एक-एक विकेट लिए. अब दूसरे दिन जिम्बाब्वे की टीम एक बड़ा टोटल खड़ा करना चाहेगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 26, 2024 10:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

