अमिताभ बच्चन ने करवा चौथ पर जया बच्चन की फोटो शेयर करके कही ऐसी बात, फैंस भी हुए खुश
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर अपनी पत्नी जया बच्चन की फोटो को शेयर करते हुए उन्हें करवा चौथ की बधाई दी है. इसी के साथ उन्होंने फोटो पर ऐसा कैप्शन दिया है जिसे पढ़कर फैंस भी हंस पड़े.
Karwa Chauth 2019: देशभर में आज करवा चौथ का त्योहार मनाया जा रहा है. शादीशुदा महिलाएं आज हाथों में मेहंदी लगाकर और उपवास रखकर अपने पति की लंबी उम्र की कामना कर रही हैं. इस त्योहार पर बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने भी सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी जया बच्चन (Jaya Bachchan) की एक फोटो शेयर की है और उसे एक मजेदार कैप्शन भी दिया है.
बिग बी (Big B) ने ट्विटर पर जया बच्चन की फोटो शेयर करते हुए लिखा, "द बेटर हाफ..!! ये बात साफ है कि दूसरा हाफ तो मायने ही रखता है और इसलिए दिखाई नहीं दे रहा." इस ट्वीट के साथ उन्होंने हंसने वाली इमोजी भी शेयर की.
T 3520 - .. the better half .. !! 🌹
quite obviously the other half is irrelevant .. and therefore unseen 🤣🤣🤣 pic.twitter.com/0Fivuw5cwY
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) October 17, 2019
बिग बी के अलावा अनिल कपूर (Anil Kapoor) ने भी अपनी पत्नी सुनीता कपूर (Sunita Kapoor) के लिए एक वीडियो शेयर करते हुए बताया था कि वो किस तरह से इस त्योहार को मना रहे हैं.
ये भी पढ़ें: करवा चौथ के दिन अनिल कपूर ने पत्नी सुनीता को खास अंदाज में दी बधाई, भागते हुए वीडियो किया शेयर
सोशल मीडिया पर इनके फोटोज और वीडियोज को देखने के बाद साफ पता चलता है कि शादी के इतने साल बाद भी इनके बीच प्रेम और रोमांस का ये बॉन्ड यूं ही बरकरार है. फैंस भी उनके पोस्ट्स पर कमेंट करते हुए उन्हें करवा चौथ (Karwa Chauth) पर विश कर रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 17, 2019 04:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

