अमिताभ बच्चन ने शुरू की 'कौन बनेगा करोड़पति सीजन 10' की शूटिंग
अमिताभ बच्चन ने 'केबीसी सीजन 10' की शूटिंग शुरू करने के साथ ही ये ट्वीट किया है
अमिताभ बच्चन ने टेलीविजन क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' (केबीसी) के 10वें सीजन की शूटिंग शुरू कर दी है. अमिताभ का कहना है कि इस शो से उनका पुराना नाता रहा है.
'कौन बनेगा करोड़पति' अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रिय शो 'हू वांट्स टू बी अ मिलियनेयर' का अडेप्टेशन है.
अमिताभ ने शनिवार रात ट्वीट कर कहा, "केबीसी दोबारा शुरू. इसके 18 साल हो गए हैं और अब 10वां सीजन आ रहा है. इससे पुराना नाता रहा है. आपके प्यार और समर्थन के बिना यह संभव नहीं था."
इस शो के साथ ही अमिताभ अपने फिल्म प्रोजेक्ट्स को लेकर व्यस्त हैं. आमिर खान की आनेवाली फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदुस्तान’ के लिए उन्होंने शूट किया. साथ ही वो रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ अयान मुखर्जी की आनेवाली फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ और भी काम कर रहे हैं.
संबंधित खबरें
Is Sharvari Wagh Dating Vedang Raina: क्या वेदांग रैना को डेट कर रही हैं शरवरी वाघ, सनी कौशल से ब्रेकअप के बाद बढ़ीं नजदीकियां
'Dhurandhar 2': रणवीर सिंह की फिल्म में होगा यामी गौतम का धमाका, अस्पताल के 'क्रिटिकल सीन' में निभाएंगी अहम भूमिका
‘Ek Din’ Trailer Out: जुनैद खान और साई पल्लवी की केमिस्ट्री ने जीता दिल, लेकिन अंत में आए 'ट्विस्ट' ने दर्शकों को चौंकाया
Bollywood Guy Controversy: जेफरी एपस्टीन फाइल्स में 'बॉलीवुड गाय' के जिक्र पर अनुराग कश्यप ने तोड़ी चुप्पी: बताया इसे 'बेतुका और रैंडम'
\