बॉलीवुड

पीएम मोदी के 69वें जन्मदिन पर बॉलीवुड सितारों ने दी बधाई, अजय देवगन से लेकर संजय दत्त तक ने ऐसे किया विश

पीएम के इस जन्मदिन के मौके पर बॉलीवुड सितारे भी बधाई देने में पीछे नहीं है. अजय देवगन, संजय दत्त, अक्षय कुमार, लता मंगेशकर, एकता कपूर, अनिल कपूर जैसे बॉलीवुड के कई दिग्गज नाम पीएम के जन्मदिन पर उन्हें बधाई देते दिखाई दिए.

पीएम मोदी के 69वें जन्मदिन पर बॉलीवुड सितारों ने दी बधाई, अजय देवगन से लेकर संजय दत्त तक ने ऐसे किया विश
(Image Credit: Instagram)

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) अपना 69वां जन्मदिन (Happy Birthday) मना रहे हैं. ऐसे में तमाम लोग इन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं. दरअसल आज प्रधानमंत्री मोदी अपने गृह राज्य गुजरात (Gujarat) में हैं. मोदी सोमवार देर रात अहमदाबाद (Ahmadabad) पहुंचे थे. उन्होंने अपनी मां हीराबेन के आशीर्वाद के साथ दिन की शुरुआत की. बाद में उन्होंने नर्मदा जिले (Narmada) के केवडिया में कैक्टस गार्डन का दौरा किया. उन्हें खलवानी इको टूरिज्म साइट की सफारी यात्रा करते देखा गया. प्रधानमंत्री द्वारा बाद में सरदार सरोवर बांध का दौरा करने और पूजा-अर्चना करने की भी संभावना है.

पीएम के इस जन्मदिन के मौके पर बॉलीवुड सितारे (Bollywood Celebs) भी बधाई देने में पीछे नहीं है. अजय देवगन, संजय दत्त, अक्षय कुमार, लता मंगेशकर, एकता कपूर, अनिल कपूर जैसे बॉलीवुड के कई दिग्गज नाम पीएम के जन्मदिन पर उन्हें बधाई देते दिखाई दिए. आप भी देखिए किस सितारे ने क्या कहा?

अजय देवगन

संजय दत्त

विवेक ओबेरॉय

सनी देओल

लता मंगेशकर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 को वड़नगर में दामोदार दास मूलचंद मोदी और हीराबेन के यहां हुआ. नरेंद्र मोदी 5 भाई-बहनों में से दूसरे नंबर की संतान हैं. बचपन में नरेन्द्र मोदी को नरिया कहकर बुलाया जाता था. पीएम मोदी के पिता की रेलवे स्टेशन पर चाय की दुकान थी. कहतें हैं उसी स्टेशन पर मोदी ने साल 1965 में भारत-पाक युद्ध के दौरान उन्होंने स्टेशन से गुजर रहे सैनिकों को चाय पिलाया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 17, 2019 01:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).