शुक्रवार, अक्टूबर 23, 2026 लाइव ब्रेकिंग न्यूज़:
England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने इंग्लैंड को 2 विकेट से हराया, ट्राई सीरीज में दर्ज की पहली जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड | England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने इंग्लैंड को 2 विकेट से हराया, ट्राई सीरीज में दर्ज की पहली जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड | IIFA Awards 2027: कड़ी सुरक्षा के बीच मुंबई में आईफा प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहुंचे सलमान खान, शाहिद कपूर और वरुण धवन भी आए नजर |
बिजनेस

ACME Solar Holdings की 13% डिस्काउंट पर लिस्टिंग, निवेशकों को लगा झटका

ACME Solar Holdings Listing: एक्मे सोलर होल्डिंग्स लिमिटेड के आईपीओ को शुक्रवार को बोली के अंतिम दिन 2.75 गुना अभिदान मिला था.

ACME Solar Holdings की 13% डिस्काउंट पर लिस्टिंग, निवेशकों को लगा झटका
Indian stock market

ACME Solar Share Price: एक्मे सोलर होल्डिंग्स लिमिटेड आज (13 नवंबर) घरेलू शेयर बाजार पर सूचीबद्ध हो गई. एक्मे सोलर होल्डिंग्स ने शेयर बाजार में कमजोर शुरुआत की और एनएसई पर 251 रुपये पर लिस्ट हुआ, जो इसके आईपीओ मूल्य 289 रुपये से 13.15 फीसदी कम है. बीएसई पर एक्मे के स्टॉक 259 रुपये पर खुला, जो निर्गम मूल्य से 10 प्रतिशत कम है.

बता दें कि ACME सोलर होल्डिंग्स लिमिटेड अक्षय ऊर्जा स्रोतों से बिजली बनाने वाली एक भारतीय कंपनी है. यह कंपनी भारत में पवन और सौर ऊर्जा से बिजली बनाने वाली सबसे बड़ी कंपनियों में से एक है. इसका पब्लिक इश्यू 2,900.00 करोड़ रुपये का था. एनएसई पर एक्मे सोलर होल्डिंग्स के शेयरों की शुरूआत 251 रुपये प्रति शेयर पर हुई, जबकि इनके लिए पेशकश मूल्य 289 रुपये प्रति शेयर था. अक्षय ऊर्जा कंपनी एक्मे सोलर होल्डिंग्स लिमिटेड के आरंभिक.सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को शुक्रवार को बोली के अंतिम दिन 2.75 गुना अभिदान मिला है.

यह भी पढ़े-Swiggy शेयर बाजार में नहीं मचा सकी तहलका, महज 7.69% प्रीमियम पर हुई लिस्टिंग

एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, एक्मे सोलर के आईपीओ को 5,82,03,223 शेयरों की पेशकश के मुकाबले 16,00,11,174 शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुईं. खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों (आरआईआई) की श्रेणी को 3.10 गुना अभिदान मिला, जबकि गैर-संस्थागत निवेशकों के लिए कोटा 97 प्रतिशत अभिदान प्राप्त हुआ। पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) की श्रेणी को 3.54 गुना अभिदान मिला. एक्मे सोलर होल्डिंग्स लिमिटेड ने एंकर निवेशकों से 1,300 करोड़ रुपये जुटाए हैं।.

आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 275 रुपये से 289 रुपये प्रति शेयर है.गुरुग्राम स्थित कंपनी का 2,900 करोड़ रुपये का आईपीओ 2,395 करोड़ रुपये के नए शेयरों के निर्गम और एसीएमई क्लीनटेक सॉल्यूशंस द्वारा 505 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) का संयोजन है.

एक्मे सोलर होल्डिंग्स ने आईपीओ से प्राप्त 1,795 करोड़ रुपये का उपयोग कर्ज के भुगतान के लिए करने की योजना बनाई है. इसका एक हिस्सा सामान्य कंपनी कामकाज के लिए इस्तेमाल किया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल जानकारी के उद्देश्यों के लिए है और इसे वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए. पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे अपने वित्तीय निर्णय लेने से पहले स्वतंत्र पेशेवर सलाह लें. लेखक और प्रकाशक इस जानकारी के आधार पर किए गए किसी भी निर्णय या कार्य के लिए जिम्मेदार नहीं होंगे. सभी निवेश जोखिमों के अधीन होते हैं और पाठकों को सावधानी से विचार करने की सलाह दी जाती है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 08, 2024 08:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

Google News Telegram Bot
Close
Latestly whatsapp channel