UP: पीएम नरेंद्र मोदी ने दी वाराणसी को 2100 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, कहा-हमारे लिए गाय माता है, पूजनीय है
पीएम मोदी ने इस बात पर प्रसन्नता जाहिर की कि उत्तर प्रदेश आज देश का सबसे अधिक दूध उत्पादक राज्य तो है ही, डेयरी सेक्टर के विस्तार में भी बहुत आगे है. प्रधानमंत्री ने कहा कि मेरा अटूट विश्वास है कि देश का डेयरी सेक्टर, पशुपालन, श्वेत क्रांति में नई ऊर्जा, किसानों की स्थिति को बदलने में बहुत बड़ी भूमिका निभा सकती है.