Ram Mandir Inauguration: एमएस धोनी से लेकर विराट कोहली तक, अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए इन खिलाड़ियों को भी मिला निमंत्रण; यहां देखें पूरी लिस्ट
इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए विराट कोहली और उनकी पत्नी एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को न्योता मिला है. इसके साथ ही सचिन तेंदुलकर को भी आमंत्रित किया गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 55 देशों के करीब 100 स्पेशल गेस्ट, राजदूतों, सांसदों, फिल्म स्टारों और खिलाड़ियों को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण मिला है.