Lok Sabha Election 2024: ओडिशा के नबरंगपुर में पीएम मोदी ने की चुनावी रैली, राज्य की BJD सरकार पर बोला तीखा हमला- VIDEO
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा के नबरंगपुर में एक जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने राज्य की BJD सरकार पर जमकर हमला बोला. पीएम मोदी ने कहा कि 25 साल सत्ता में रहने के बाद भी BJD ओडिशा के लोगों की मुश्किलें कम नहीं कर पाई. एक बार BJP को मौका देकर देखिए, हम पांच साल में ओडिशा को नंबर वन बना देंगे.