बॉलीवुड

Maidaan New Release Date: ईद पर गूंजेगा 'मैदान', अजय देवगन स्टारर रियल लाइफ पर बेस्ड स्पोर्ट-ड्रामा अप्रैल में होगी रिलीज (View Pic)

फुटबॉल के मैदान पर एक अनसंग हीरो की शानदार कहानी 'मैदान' आखिरकार बड़े पर्दे पर नज़र आने को तैयार है. अजय देवगन अभिनीत इस स्पोर्ट्स ड्रामा को रिलीज की कई तारीखों के उलझाव के बाद अब फाइनली ईद के मौके पर रिलीज करने का फैसला लिया गया है.

Maidaan New Release Date: ईद पर गूंजेगा 'मैदान', अजय देवगन स्टारर रियल लाइफ पर बेस्ड स्पोर्ट-ड्रामा अप्रैल में होगी रिलीज (View Pic)
Ajay Devgn (Photo Credits: Instagram)

Maidaan New Release Date: फुटबॉल के मैदान पर एक अनसंग हीरो की शानदार कहानी 'मैदान' आखिरकार बड़े पर्दे पर नज़र आने को तैयार है. अजय देवगन अभिनीत इस स्पोर्ट्स ड्रामा को रिलीज की कई तारीखों के उलझाव के बाद अब फाइनली ईद के मौके पर रिलीज करने का फैसला लिया गया है. अजय देवगन ने सोशल मीडिया पर मैदान फिल्म का नया पोस्टर जारी करते हुए, यह जानकारी शेयर की है. फैन भी अजय देवगन के इस स्पोर्ट्स ड्रामा का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, ऐसे में रिलीज डेट की आधिकारिक घोषणा ने उनके उत्साह को और बढ़ा दिया है. Laapataa Ladies Trailer: आमिर खान और किरण राव की आगामी फिल्म 'लापता लेडीज' का ट्रेलर हुआ रिलीज, दो मिसिंग दुल्हन पर बेस्ड फिल्म में कॉमेडी की दिखी भरमार (Watch Video)

फिल्म में अजय देवगन भारतीय फुटबॉल के दिग्गज कोच सैयद अब्दुल रहीम का किरदार निभा रहे हैं. माना जाता है कि 1950 से 1963 तक भारतीय फुटबॉल टीम के कोच और मैनेजर रहते हुए रहीम ने टीम को नई दिशा और पहचान दी थी. उनकी अगुवाई में 1951 और 1962 के एशियन गेम्स में भारत ने शानदार जीत हासिल की थी. 'मैदान' उसी के सुनहरे दौर की कहानी को बड़े पर्दे पर पेश करेगी.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)

अमित रविनंद्र नाथ शर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अजय देवगन के अलावा प्रियामणि, गजराज राव और रुद्रनिल घोष जैसे सशक्त कलाकार भी नज़र आएंगे. फिल्म को निर्माता बोनी कपूर और ज़ी स्टूडियोज प्रस्तुत कर रहे हैं. हालांकि 'मैदान' को बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है. फिल्म को अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की एक्शन कॉमेडी 'बड़े मियां छोटे मियां' के साथ रिलीज किया जाएगा, ऐसे में दोनों फिल्मों के बीच दर्शकों को आकर्षित करने की होड़ ज़रूर देखने को मिलेगी. Oscars 2024: इस साल ऑस्कर Oppenheimer समेत इन धाकड़ फिल्मो की रहेगी धूम, सुपरहिट फिल्मो ने पिछले साल खूब बटोरी थी वाहवाही

लेकिन फुटबॉल प्रेमियों और अजय देवगन के फैन के लिए ईद का यह तोहफा निश्चित रूप से किसी उत्सव से कम नहीं होगा. तो फिलहाल 'मैदान' की वापसी का जश्न मनाइए और अप्रैल के आने का इंतजार कीजिए.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 25, 2024 10:01 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).