Case Filed Against Ram Gopal Varma: राम गोपाल वर्मा के खिलाफ केस दर्ज, हिंदू देवी-देवताओं और पवित्र ग्रंथों का मज़ाक उड़ाने का आरोप
फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं. इस बार उनके खिलाफ आंध्र प्रदेश के थ्री टाउन पुलिस स्टेशन में एक औपचारिक शिकायत दर्ज कराई गई है, जिसमें उन पर हिंदू देवी-देवताओं और पवित्र ग्रंथों — रामायण और महाभारत — का अपमान करने और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया गया है.