VIDEO: उत्तर प्रदेश में एजुकेशन बेहाल! बच्चों के हाथों में पहुंचने से पहले ही कबाड़ी की दूकान में बेचीं जा रही है नई किताबें, हरदोई जिले में शिक्षा विभाग पर उठे सवाल
हरदोई के सांडी ब्लॉक के म्योढा गांव के पास में नए शैक्षणिक सत्र से पहले ही सरकारी स्कूलों की नई किताबें कबाड़ में बेच दी गईं. इसका वीडियो सामने आया है.
हरदोई, उत्तर प्रदेश: हरदोई के सांडी ब्लॉक के म्योढा गांव के पास में नए शैक्षणिक सत्र से पहले ही सरकारी स्कूलों की नई किताबें कबाड़ में बेच दी गईं. इसका वीडियो सामने आया है.इस घटना में एक डीसीएम चालक परिषद स्कूलों की नई किताबों से भरा वाहन लेकर एक कबाड़ी के यहां पहुंचा. चालक ने वहां सारी किताबें बेच दीं. किताबें बेचने का वीडियो किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. अब उत्तर प्रदेश के हरदोई शिक्षा विभाग में हंगामा मच गया है.
लोग तरह तरह के सवाल उठा रहे है. इस वीडियो को सोशल मीडिया X पर @WeUttarPradesh नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि किताबों के बंडलों को बेचा जा रहा है.ये भी पढ़े:UP: शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही, अधिकारी ने कबाड़ी को बेच दिया बच्चों के लिए मिली सरकारी स्कूल की किताबें (Watch Video)
कबाड़ में बेचीं जा रही है किताबें
ब्रेकिंग न्यूज़ | हरदोई से बड़ी खबर
हरदोई: कबाड़ी की दुकान पर स्कूल की किताबें बेचने का वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप#हरदोई: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाने वाली एक शर्मनाक घटना सामने आई है। सांडी थाना क्षेत्र के म्योढा गांव के पास… pic.twitter.com/Ya7RPuXzo0
— UttarPradesh.ORG News (@WeUttarPradesh) April 11, 2025
जांच के आदेश
वीडियो में देखा जा सकता है कि स्कूलों में वितरित की जाने वाली किताबें बड़ी मात्रा में कबाड़ी को दी गईं. खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) ने मामले का संज्ञान लिया है और जांच के आदेश दिए हैं. उनका कहना है कि जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
स्थानीय लोगों की प्रतिक्रिया
इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद ग्रामीणों और अभिभावकों में आक्रोश है. लोगों का कहना है कि जब बच्चों को किताबें अभी तक पूरी तरह से नहीं मिली हैं, तब ये सरकारी किताबें आखिर कब और कैसे कबाड़ी तक पहुंचीं.
ऐसी घटनाएं पहले भी हुई हैं
ऐसी घटनाएं पहले भी हुई हैं जहां सरकारी स्कूलों की किताबें कबाड़ी की दुकानों पर बेची गईं.चंदौली में भी ऐसी घटना सामने आई थी जहां सत्र 2020-21 और 2021-22 की किताबें कबाड़ी की दुकान पर मिली थीं. जांच के आदेश दिए गए थे और जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही गई थी.
होगी सख्त कार्रवाई
हरदोई के बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गई है. जांच रिपोर्ट आने पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.इस मामले में प्रिंसिपल को निलंबित कर दिया गया है .
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 11, 2025 01:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

