UP: शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही, अधिकारी ने कबाड़ी को बेच दिया बच्चों के लिए मिली सरकारी स्कूल की किताबें (Watch Video)

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में बेसिक शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है. जिसे सुनकर आप सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि कुछ पैसों के लिए शिक्षा विभाग का अधिकारी ऐसा भी कर सकता है. दरअसल बेसिक शिक्षा विभाग का अधिकारी सरकार की तरफ से बच्चों को पढ़ने के लिए मिली किताबों को कबाड़ी के दुकान में बेच दिया. जबकि ये किताबें बच्चों को पढ़ने के लिए दी गई थी. अधिकारी ने जिस दुकान पर किताबो को बेचा है. इसकी शिकायत मिलने के बाद ममाले में पुलिस ने कबाड़ी के दुकान से दस कुंतल किताबे बरामद की है. वहीं मामले में शिक्षा अधिकारी के खिलाफ केस दर्ज हुआ है.

Video: