Don 3: डॉन 3 में रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगी शरवरी वाघ, कियारा आडवाणी ने प्रेग्नेंसी के चलते छोड़ी फिल्म
बॉलीवुड की मोस्ट-अवेटेड फिल्म 'डॉन 3' को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. कियारा आडवाणी, जो पहले इस फिल्म में रणवीर सिंह के अपोजिट नजर आने वाली थीं, उन्होंने फिल्म से खुद को अलग कर लिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कियारा ने अपनी प्रेग्नेंसी के चलते यह फैसला लिया है.