बॉलीवुड

Bhojpuri Song Hile Delhi Sarkar: खुशबू तिवारी के नए भोजपुरी सॉन्ग ने मचाई धूम, रोमांस और मस्ती से भरपूर गाना बना फैंस का फेवरेट (Watch Video)

खुशबू तिवारी का नया भोजपुरी सॉन्ग 'हिले दिल्ली सरकार' इन दिनों यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है. रोमांस और मस्ती से भरपूर यह गाना तेजी से फैंस के बीच पॉपुलर हो रहा है और इसके शानदार बीट्स और एनर्जी से भरपूर परफॉर्मेंस ने दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है.

Bhojpuri Song Hile Delhi Sarkar: खुशबू तिवारी के नए भोजपुरी सॉन्ग ने मचाई धूम, रोमांस और मस्ती से भरपूर गाना बना फैंस का फेवरेट (Watch Video)
Bhojpuri Song Hile Delhi Sarkar, Saregama Hum Bhojpuri (Photo Credits: Youtube)

Hile Delhi Sarkar: खुशबू तिवारी का नया भोजपुरी सॉन्ग 'हिले दिल्ली सरकार' इन दिनों यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है. रोमांस और मस्ती से भरपूर यह गाना तेजी से फैंस के बीच पॉपुलर हो रहा है और इसके शानदार बीट्स और एनर्जी से भरपूर परफॉर्मेंस ने दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है. 'हिले दिल्ली सरकार' एक रोमांटिक और भोजपुरी पॉप गाना है, जो दिल को छूने वाला है. खुशबू तिवारी की दमदार आवाज़ में यह गाना रोमांस और मस्ती का परफेक्ट फ्यूजन पेश करता है. गाने के वीडियो में शानदार डांस मूव्स और रंगीन विजुअल्स ने इसे और भी एंटरटेनिंग बना दिया है, जिसे देखकर दर्शक झूमने पर मजबूर हो रहे हैं. Bhojpuri Song Othlali Re Maai: भोजपुरी गाना 'ओठलाली रे माई' मचा रहा धमाल, यूट्यूब पर आई व्यूज की बाढ़ (Watch Video)

सारेगामा हम भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुए इस गाने को अब तक 1 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और इसका ग्राफ लगातार ऊपर चढ़ रहा है. 'हिले दिल्ली सरकार' का आकर्षक म्यूजिक और फंकी स्टाइल इसे इस साल के सबसे एंटरटेनिंग भोजपुरी गानों में से एक बना रहे हैं.

देखें भोजपुरी गाना 'हिले दिल्ली सरकार':

अगर आप भी मस्ती से भरपूर कोई नया भोजपुरी गाना सुनना चाहते हैं, तो 'हिले दिल्ली सरकार' जरूर आपके प्लेलिस्ट में शामिल होना चाहिए.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 28, 2025 05:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).