बॉलीवुड

‘Tanvi The Great’ Teaser: काजोल ने अनुपम खेर की फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' में लीड एक्ट्रेस शुभांगी का का काराया परिचय, कान्स फिल्म फेस्टिवल में होगा वर्ल्ड प्रीमियर (Watch Video)

फिल्म इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है. मशहूर अभिनेत्री काजोल ने एक स्पेशल इवेंट में अनुपम खेर के निर्देशन में बन रही फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' की लीड एक्ट्रेस शुभांगी का परिचय कराया. इसी मौके पर फिल्म का फर्स्ट लुक टीज़र भी लॉन्च किया गया.

‘Tanvi The Great’ Teaser: काजोल ने अनुपम खेर की फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' में लीड एक्ट्रेस शुभांगी का का काराया परिचय, कान्स फिल्म फेस्टिवल में होगा वर्ल्ड प्रीमियर (Watch Video)
Tanvi The Great, Anupam Kher Studio (Photo Credits: Instagram)

‘Tanvi The Great’ Teaser: फिल्म इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है. मशहूर अभिनेत्री काजोल ने एक स्पेशल इवेंट में अनुपम खेर के निर्देशन में बन रही फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' की लीड एक्ट्रेस शुभांगी का परिचय कराया. इसी मौके पर फिल्म का फर्स्ट लुक टीज़र भी लॉन्च किया गया. शुभांगी को अनुपम खेर के प्रसिद्ध एक्टिंग स्कूल 'Actor Prepares' से चुना गया है, जहां उन्होंने वर्षों तक एक्टिंग की गहन ट्रेनिंग ली है. अनुपम खेर ने खुद इस बात का खुलासा किया कि शुभांगी उनकी आगामी फिल्म की मुख्य भूमिका निभा रही हैं.

'तन्वी द ग्रेट' का वर्ल्ड प्रीमियर प्रतिष्ठित Cannes Film Festival में होने जा रहा है, जो भारतीय सिनेमा के लिए एक गौरवपूर्ण पल है. फिल्म के संगीत की कमान ऑस्कर और गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड विजेता एम एम कीरवानी ने संभाली है, जिससे दर्शकों की उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं.

देखें 'तन्वी द ग्रेट' का टीजर:

यह फिल्म अनुपम खेर स्टूडियो और NFDC के संयुक्त सहयोग से निर्मित की गई है. काजोल के हाथों शुभांगी का परिचय और टीज़र लॉन्च होना शुभ संकेत माना जा रहा है कि फिल्म को लेकर फिल्म इंडस्ट्री और अंतरराष्ट्रीय मंच पर बड़ी हलचल देखने को मिलेगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 28, 2025 01:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).