Bhojpuri Song Piyava Rova Diya: अंकुश राजा और शिल्पी राज का 'पियवा रोवा दिया' गाना यूट्यूब पर मचा रहा धमाल, फैंस ने लुटाया प्यार (Watch Video)
भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में धमाल मचाते हुए अंकुश राजा और शिल्पी राज का नया गाना 'पियवा रोवा दिया' (Piyava Rova Diya) यूट्यूब पर तेजी से ट्रेंड कर रहा है.
Bhojpuri Song Piyava Rova Diya: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में धमाल मचाते हुए अंकुश राजा और शिल्पी राज का नया गाना 'पियवा रोवा दिया' (Piyava Rova Diya) यूट्यूब पर तेजी से ट्रेंड कर रहा है. टी-सीरीज हमार भोजपुरी के बैनर तले रिलीज हुआ यह गाना रिलीज के साथ ही दर्शकों के बीच लोकप्रिय हो गया है. महज कुछ ही घंटों में इसे लाखों व्यूज मिल चुके हैं और यह यूट्यूब पर म्यूजिक कैटेगरी में 29 पर ट्रेंड कर रहा है. Bhojpuri Song Othlali Re Maai: भोजपुरी गाना 'ओठलाली रे माई' मचा रहा धमाल, यूट्यूब पर आई व्यूज की बाढ़ (Watch Video)
'पियवा रोवा दिया' को अंकुश राजा और शिल्पी राज ने अपनी शानदार आवाज से सजाया है, जबकि इसके बोल बोस रामपुरी ने लिखे हैं. गाने का म्यूजिक विक्की वॉक्स ने तैयार किया है, जो हर किसी के दिल को छू रहा है. वीडियो में अंकुश राजा और फीमेल एक्ट्रेस की केमिस्ट्री और एनर्जी जबरदस्त नजर आ रही है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं.
देखें भोजपुरी गाना 'पियवा रोवा दिया':
भोजपुरी गानों के चाहने वालों के बीच इस गाने ने एक बार फिर से यह साबित कर दिया है कि अंकुश राजा और शिल्पी राज की जोड़ी जब भी साथ आती है, धमाका होना तय है। अगर आपने अब तक 'पियवा रोवा दिया' नहीं सुना है तो जरूर सुनें और इस सुपरहिट गाने का मजा लें.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 27, 2025 03:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

