बॉलीवुड

Kesari Chapter 2 Box Office Collection: अक्षय कुमार की 'केसरी चैप्टर 2' ने दूसरे शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर दिखाया दमखम, कुल कारोबार 58 करोड़ के करीब

क्षय कुमार और आर माधवन की 'केसरी चैप्टर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए अपने दूसरे शनिवार (Day 9) को भी धांसू कमाई की है.

Kesari Chapter 2 Box Office Collection: अक्षय कुमार की 'केसरी चैप्टर 2' ने दूसरे शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर दिखाया दमखम, कुल कारोबार 58 करोड़ के करीब
Kesari Chapter 2, Dharma Production (Photo Credits: Instagram)

Kesari Chapter 2 Box Office Collection: अक्षय कुमार और आर माधवन की 'केसरी चैप्टर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए अपने दूसरे शनिवार (Day 9) को भी धांसू कमाई की है. ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के अनुसार, फिल्म ने दूसरे शुक्रवार को 4.05 करोड़ और शनिवार को 7.20 करोड़ का कलेक्शन किया है, जिससे फिल्म का कुल नेट कलेक्शन अब 57.79 करोड़ रुपये हो गया है. तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि 'केसरी चैप्टर 2' ने अपने दूसरे शुक्रवार पर लगभग पहले शुक्रवार (7.84 करोड़) के कलेक्शन को टच कर लिया, जो कि गुड फ्राइडे हॉलिडे के चलते हाई था. यह आज के समय में बहुत दुर्लभ देखने को मिलता है. Kesari Chapter 2 Review: जलियांवाला बाग की चीख बनकर लौटी 'केसरी चैप्टर 2', अक्षय कुमार और आर माधवन ने भरा हर सीन में जोश और जज्बा

इसके अलावा, फिल्म ने अपने दूसरे शनिवार को 77.78 फीसदी की जबरदस्त ग्रोथ दिखाई, जो साफ इशारा करती है कि यह फिल्म लंबे समय तक टिकने वाली है. उम्मीद है कि रविवार को भी फिल्म की मजबूत पकड़ बनी रहेगी और 'केसरी चैप्टर 2' आराम से 65 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लेगी.

देखें केसरी चैप्टर 2 ट्रेलर:

'केसरी चैप्टर 2' की दमदार स्टोरीलाइन, शानदार परफॉर्मेंस और मजबूत कंटेंट ने दर्शकों का दिल जीत लिया है. सोशल मीडिया पर भी फैंस फिल्म के लीड एक्टर्स की परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ कर रहे हैं और इसे अवॉर्ड विनिंग स्तर का बता रहे हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में 'केसरी चैप्टर 2' बॉक्स ऑफिस पर कितना लंबा सफर तय करती है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 27, 2025 02:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).