सभी प्रकार की खबरें लिखने का शौक रखती हूं. खबरों के अलावा कविता और कहानियां लिखने में भी रूचि रखती हूं.
भारत की सबसे लंबी ट्रेन शेषनाग को प्रकाश चंद्र और श्री रवीश कुमार सिंह के नेतृत्व में पूरी संचालन टीम को आज भिलाई से कोरबा तक ले जाने में सफल रही. भारतीय रेलवे ने 2.8 किमी सबसे लंबी ट्रेन 'शेषनाग' बनाने का रिकॉर्ड बनाया है.
पुर्तगाल की एक हेल्थ वर्कर की कोविड -19 वैक्सीन के दो दिन बाद अचानक मौत हो गई. इस घटना के बाद से फाइजर कोविड-19 वैक्सीन की सुरक्षा पर सवाल उठने लगे हैं. डेली मेल के अनुसार, 41 वर्षीय सोनिया ऐसेवेडो (Sonia Acevedo) को वैक्सीन लगने के 48 घंटे बाद नए साल के दिन घर पर 'अचानक मौत' हो गई.
कोरोनवायरस के बारे में इंटरनेट पर लगातार फेक न्यूज वायरल हो रही है. जो दावा करती है कि पुरुषों में COVID-19 टीके लिंग के माध्यम से इंजेक्ट होने पर अधिक प्रभावी साबित होते हैं. इंटरनेट पर वायरल हो रही पोस्ट एक सीएनएन न्यूज आर्टिकल लगती है.
एक चीनी महिला ने यह जानने के बाद अदालत का दरवाजा खटखटाया कि उसका पति शादी से पहले एचआईवी से संक्रमित था और उसने यह बात उससे छिपाई. महिला की याचिका पर सुनवाई के बाद, शंघाई के मिनहांग जिले में अदालत ने उसके पक्ष में फैसला सुनाया और सोमवार को जोड़े के विवाह को रद्द कर दिया.
महाराष्ट्र पुलिस के एक स्निफर डॉग ने ठाणे जिले के तलासारी तालुका के एक 38 वर्षीय व्यक्ति जिसने 3 साल की बच्ची का कथित तौर पर अपहरण कर उसका बलात्कार किया. महाराष्ट्र पुलिस के स्निफर डॉग ने रेपिस्ट को धर दबोचा.
रेलवे भर्ती बोर्ड कल 6 जनवरी, 2021 को आरआरबी एनबीटीपीसी फेज 2 सीबीटी परीक्षा तिथियां और अन्य अधिसूचना जारी करेगा. जिन उम्मीदवारों को अभी तक परीक्षा की तारीख आवंटित नहीं की गई है, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे क्षेत्रीय वेबसाइटों पर फेज- 2 सीबीटी परीक्षा की तारीख, शहर और समय का डिटेल्स चेक कर सकते हैं.
एक व्यक्ति ने अपने पड़ोसी के गुप्तांग को कथित रूप से काट कर उसे मौत के घाट उतार दिए. यह घटना बिहार के गोपालगंज जिले में हुई. कथित तौर पर मृतक का आरोपी की दूसरी पत्नी के साथ संबंध था. शनिवार की देर रात महिला से मिलने गया.
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने यूपीपीएससी कृषि सेवा परीक्षा 2021 के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं. पंजीकरण प्रक्रिया 29 दिसंबर, 2020 को शुरू हुई थी और 25 जनवरी, 2021 को बंद हो जाएगी.
हैदराबाद में शनिवार रात एक महिला ने अपने पति की कथित तौर पर हत्या कर दी. महिला को उसके पति द्वारा कथित रूप से बार-बार प्रताड़ित किया जा रहा था और उसके साथ मारपीट की गई. पति के मारपीट से परेशान होकर महिला ने पति के सिर पर मूसल से वार कर दिया.
मुंबई के एक पुलिस कांस्टेबल की सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर व्यापक रूप से प्रशंसा की जा रही है क्योंकि उन्होंने धारावी के एक घर में घुसे 6 फिट लंबे अजगर को नंगे हाथ सुरक्षित पकड़ लिया. अजगर को बाहर निकालने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में कांस्टेबल को सांप को निकालते हुए दिखाई दे रहे हैं.
राष्ट्रीय टेस्टिंग एजेंसी, एनटीए ने 16 दिसंबर, 2020 को संयुक्त प्रवेश परीक्षा (Joint Entrance Examination) जेईई मेन 2021 का फॉर्म जारी किया था. छात्रों के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 16 जनवरी, 2021 है.
महाराष्ट्र: नागपुर शहर में कक्षा 9 और 10 के लिए स्कूल नौ महीने से अधिक समय तक बंद रहने के बाद फिर से खुल गए हैं. एक स्कूल के प्रधानाचार्य कहते हैं, "हम प्रशासन द्वारा दिए गए सभी एसओपी का पालन करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं.
जेईई एडवांस्ड एक्जाम डेट्स, पात्रता और नंबर ऑफ अटेम्प्ट की जानकारी जल्द ही पता चल जाएगी. शिक्षा मंत्री 7 जनवरी, 2021 को शाम 6 बजे IIT JEE प्रवेश परीक्षा या JEE एडवांस्ड 2021 परीक्षा के डिटेल्स शेयर करेंगे. जेईई एडवांस्ड 2021 की तारीख भी उसी दिन रमेश पोखरियाल द्वारा साझा की जाएगी.
19 वर्षीय एक लड़की ने अपने 24 वर्षीय रिश्तेदार की कथित तौर पर कई बार चाकू से गोदकर हत्या कर दी. यह घटना तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले के शोलावरम में हुई. पुलिस के अनुसार, अजीत कुमार के रूप में पहचाने जाने वाले व्यक्ति ने किशोरी के साथ अंधरे में यौन उत्पीड़न करने की कोशिश की.
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग, CGPSC एडमिट कार्ड 2021 को राज्य इंजीनियरिंग सेवा परीक्षाओं के लिए जारी कर दिया गया है. हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in से डाउनलोड किए जा सकते हैं. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक और स्टेप्स नीचे दिए हैं.
महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल ने एमएएच सीईटी एमबीए 2020 प्रवेश के लिए प्रोविजनल मेरिट लिस्ट जारी की है. महाराष्ट्र राज्य और अखिल भारतीय उम्मीदवारों के लिए प्रोविजनल मेरिट लिस्ट अब आधिकारिक वेबसाइट mahacet.org पर उपलब्ध है.
बदला लेने की हत्या के एक संदिग्ध मामले में महाराष्ट्र के ठाणे में एक 27 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी बहन के पूर्व प्रेमी की कथित तौर पर उसे परेशान करने के लिए हत्या कर दी. बाद में आरोपी ने अपने पड़ोसियों को हत्या का दोषी ठहराया, जिसकी वजह से वो खुद ही पुलिस के जाल में फंस गया.
भारत में जानलेवा कोरोनावायरस का पहला मामला सामने आने के 11 महीने बाद ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) वी.जी. सोमानी ने रविवार को सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के 'कोविशील्ड' वैक्सीन और भारत बायोटेक के 'कोवैक्सीन'को आपातकालीन उपयोग के लिए मंजूरी दे दी है.
उत्तर प्रदेश के बरेली में एक 22 वर्षीय विवाहित महिला ने नए विरोधी रूपांतरण अध्यादेश के तहत तीन मुस्लिम पुरुषों के खिलाफ फेक रिपोर्ट दर्ज कराया. इस रिपोर्ट में महिला ने तीनों युवकों पर 20 साल की उम्र में उसका पीछा करने, सेक्शुअल हैरेसमेंट और उनमें से एक पर धर्मपरिवर्तन और शादी के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया.
पिछले 24 घंटों में दिल्ली में 494 नए कोविड मामले और 13 नई मौतें हुई हैं, जबकि नए कोरोना स्ट्रेन से 40 लोग डिटेक्ट किए गए हैं. सभी 40 व्यक्तियों को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 40 में से ज्यादातर या तो यूके से आए थे या वहां से लौटे लोगों के संपर्क में आए थे.