देश

Hyderabad: बार-बार प्रताड़ित करने के कारण पत्नी ने शराबी पति की मूसल से की हत्या

हैदराबाद में शनिवार रात एक महिला ने अपने पति की कथित तौर पर हत्या कर दी. महिला को उसके पति द्वारा कथित रूप से बार-बार प्रताड़ित किया जा रहा था और उसके साथ मारपीट की गई. पति के मारपीट से परेशान होकर महिला ने पति के सिर पर मूसल से वार कर दिया.

Hyderabad: बार-बार प्रताड़ित करने के कारण पत्नी ने शराबी पति की मूसल से की हत्या
प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो क्रेडिट- pixabay)

हैदराबाद: हैदराबाद में शनिवार रात एक महिला ने अपने पति की कथित तौर पर हत्या कर दी. महिला को उसके पति द्वारा कथित रूप से बार-बार प्रताड़ित किया जा रहा था और उसके साथ मारपीट की गई. पति के मारपीट से परेशान होकर महिला ने पति के सिर पर मूसल से वार कर दिया. यह घटना हैदराबाद के केसरा में हुई. मृतक व्यक्ति की पहचान श्याम के रूप में हुई. श्याम चौकीदार का काम करता था और नगराम, केसरा का मूल निवासी था. महिला की पहचान सरोजा के रूप में हुई. सरोजा, श्याम और उनकी तीन साल की बेटी 1,600 वर्ग गज के प्लॉट पर एक शेड में एक साथ रहते थे. परिवार पिछले तीन साल से शेड में रह रहा था.

श्याम, दशरथ नाम के व्यक्ति के स्वामित्व वाले एक प्लाट पर वाचमैन के रूप में काम करता था. दशरथ एक व्यवसायी के रूप में काम करते हैं, द टाइम्स ऑफ इंडिया ने बताया. रविवार की सुबह, बाबूजी नगर कॉलोनी के अध्यक्ष श्रीनिवास रेड्डी ने दशरथ को फोन किया और उन्हें श्याम की मौत के बारे में जानकारी दी. यह भी पढ़ें: पति की हत्या करके FB पर पत्नी ने लिखा कबूलनामा, खुद की भी जान लेने की कोशिश की- जानें पूरा मामला

जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और श्याम को घर के फर्श पर पड़ा पाया. कथित तौर पर, श्याम अपनी पत्नी के साथ हर दिन शराब के नशे में मारपीट करता था. शनिवार की रात को भी, आरोपी नशे की हालत में जब घर लौटा और कथित तौर पर अपनी पत्नी और बेटी को पीटना शुरू कर दिया. क्रोध के कारण सरोजा ने एक मूसल उठाया और श्याम को सिर पर मारा, जिससे वह मर गया. पुलिस ने शव को परीक्षण के लिए भेज दिया और हत्या का मामला दर्ज किया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 04, 2021 06:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).