पति की हत्या करके FB पर पत्नी ने लिखा कबूलनामा, खुद की भी जान लेने की कोशिश की- जानें पूरा मामला
मां न बनने के कारण अक्सर रेणूका और चिराग में बहस हुआ करती थी. जिसके कारण घर में कलेश बना हुआ था. रोज की तरह रविवार के दिन भी उनके बीच उसी तरह से झगड़ा हुआ. जिसके बाद चिराग गुस्से में अपने कमरे पर में चला गया. जहां जाकर वो सो गया. वहीं, दूसरी तरफ रेणूका का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया था. इस दौरान उसने किचन में रखे चाकू से अपने पति चिराग पर एक के बाद एक ताबड़तोड़ कई वॉर कर दिए.
नई दिल्ली:- राजधानी दिल्ली के छतरपुर एक्सटेंशन इलाके में 36 वर्षीय महिला ने अपने पति की चाकू से गोदकर हत्या कर दी. हत्या के बाद महिला ने खुद हत्या की बात को फेसबुक पर एक पोस्ट कर के कबूला और फिर अपनी भी जान देने कि कोशिश की. लेकिन महिला को तुरंत अस्पताल लेकर जाया गया. जहां पर उसकी जान बच गई. इस घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि मृतक चिराग और रेणूका दोनों बीमा कंपनी के अलग अलग विभाग में काम किया करते थे. इस दौरान दोनों कि दोस्ती प्यार में बदल गई और प्यार पति और पत्नी के रिश्ते में तब्दील हो गया. दोनों जेवीटीएस गार्डन छतरपुर एक्सटेंशन स्थित एक किराए के मकान में रहते थे. लेकिन शादी के काफी समय बाद भी उन्हें संतान सुख नहीं मिला.
मां न बनने के कारण अक्सर रेणूका और चिराग में बहस हुआ करती थी. जिसके कारण घर में कलेश बना हुआ था. रोज की तरह रविवार के दिन भी उनके बीच उसी तरह से झगड़ा हुआ. जिसके बाद चिराग गुस्से में अपने कमरे पर में चला गया. जहां जाकर वो सो गया. वहीं, दूसरी तरफ रेणूका का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया था. इस दौरान उसने किचन में रखे चाकू से अपने पति चिराग पर एक के बाद एक ताबड़तोड़ कई वॉर कर दिए. Uttar Pradesh: बेटी के प्यार में पिता बना रोड़ा, तो आशिक से करा दी हत्या.
पति पर हमला करने के बाद रेणूका ने अपने फेसबुक पूरी घटना का जिक्र किया. रेणूका के फेसबुक पोस्ट के बाद उनके रिश्तेदारों ने उसे कॉल करना शुरू कर दिया. इस दौरान लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी. जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो पाया कि बिस्तर पर चिराग पड़ा हुआ था. जिसकी मौत हो गई थी. जबकि रेणूका फर्श पर थी. उसकी सांस चल रही थी. जिसके बाद उसे अस्पताल लेकर जाया गया. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 04, 2021 05:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

