देश

Uttar Pradesh: बेटी के प्यार में पिता बना रोड़ा, तो आशिक से करा दी हत्या

पिता अपनी बेटी को जान से ज्यादा प्यार करता है. अपनी बेटी को एक परी की तरह पालता है. उसे दुनिया की हर खुशी देने की कोशिश करता है. लेकिन अगर यही बेटी अपने पिता को रास्ते का कांटा समझ ले और उसकी हत्या कर दें तो क्या कहेंगे. उत्तर प्रदेश के कौशांबी से एक ऐसा ही सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां पर एक एक बेटी ही अपने पिता की हत्यारन निकली. उसने अपने प्रेमी के जरिए अपने पिता की हत्या करा दी. दरअसल पूरा मामला कुछ इस तरह से है, कौशांबी जिले के सराय अकिल इलाके में एक किसान की रात के वक्त किसी ने धारदार हथियार से हमला कर जान ले ली. जिसके बाद मामले की जांच के लिए पुलिस पहुंची. उन्होंने अपना जांच शुरू किया. इस दौरान मृतक किसान की बेटी के बयान पर उन्हें शक हुआ.

Uttar Pradesh: बेटी के प्यार में पिता बना रोड़ा, तो आशिक से करा दी हत्या
मौत/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Twitter)

कोशांबी:- पिता अपनी बेटी को जान से ज्यादा प्यार करता है. अपनी बेटी को एक परी की तरह पालता है. उसे दुनिया की हर खुशी देने की कोशिश करता है. लेकिन अगर यही बेटी अपने पिता को रास्ते का कांटा समझ ले और उसकी हत्या कर दें तो क्या कहेंगे. उत्तर प्रदेश के कौशांबी से एक ऐसा ही सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां पर एक एक बेटी ही अपने पिता की हत्यारन निकली. उसने अपने प्रेमी के जरिए अपने पिता की हत्या करा दी. दरअसल पूरा मामला कुछ इस तरह से है, कौशांबी जिले के सराय अकिल इलाके में एक किसान की रात के वक्त किसी ने धारदार हथियार से हमला कर जान ले ली. जिसके बाद मामले की जांच के लिए पुलिस पहुंची. उन्होंने अपना जांच शुरू किया. इस दौरान मृतक किसान की बेटी के बयान पर उन्हें शक हुआ.

जिसके बाद पुलिस ने मामलें की जांच और तेज कर दी और किसान की बेटी के मोबाइल को सर्विलांस पर डाला गया. इस दौरान उनका शक यकीन में बदल गया और दबिश देने के बाद मामला जगजाहिर हो गया. दरअसल मृतक किसान की बेटी का रेहान नामक एक लड़के से प्रेम प्रसंग चल रहा था. इस दौरान मृतक किसान बेटी के प्रेम को पसंद नहीं करता था और उसे अक्सर इसे लेकर टोका करता था. जो बेटी को जरा भी पसंद नहीं आता था. Uttar Pradesh: बांदा के एक गांव में दबंगों के भय से दलित परिवार ने घर छोड़ा.

इस दौरान उसने अपने पिता को ही रस्ते से हटाने का फैसला लिया. मृतक किसान तबरेज की बेटी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसकी हत्या करा दी. रेहान ने मृतक किसान तबरेज पर रात के वक्त कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी जान ले ली. हत्या के सात दिन बाद पुलिस ने आरोपी और उसकी प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया है. किसान की बेटी नाबालिग है. फिलहाल इस मामलें की जांच की जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 04, 2021 03:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).