रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- सरकार का विरोध करें, लेकिन राष्ट्र धर्म को न भूलें
देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार यानि आज दिल्ली के कालकाजी क्षेत्र में सीएए और एनआरसी पर बात करते हुए कहा कि, 'मै विपक्ष में बैठे लोगों से कहना चाहता हूं कि अगर उन्हें लगता है सरकार का विरोध करना उनका धर्म है और सरकार के खिलाफ जाना विपक्ष धर्म है तो विरोध करे लेकिन राष्ट्र धर्म को न भूलें.