Diwali Calendar 2022: पांच दिवसीय दीपावली महोत्सव! जानें धनतेरस से भाई दूज तक के पर्वों की तिथियां शुभ मुहूर्त तक की विस्तृत जानकारियां!
सनातन धर्म में साल के सबसे बड़े पांच दिवसीय पर्वों का सिलसिला कार्तिक मास की अमावस्या से शुरू हो रहा है. इसकी शुरुआत क्रमशः 22 अक्टूबर 2022 धनतेरस (धन्वंतरि जयंती) से 26 अक्टूबर 2022 को भाई दूज तक चलेगा. इस कड़ी में 23 अक्टूबर को काली चौदस, 24 अक्टूबर को दीपोत्सव (लक्ष्मी पूजन), 25 अक्टूबर को काली पूजा (प. बंगाल) और 26 अक्टूबर को भाईदूज, बलिप्रदा, चित्रगुप्त पूजा, एवं गोवर्धन पूजा के साथ सम्पन्न होगा..