Griha Pravesh Muhurat 2023: नववर्ष में नये आशियाने में प्रवेश कर रहे हैं? जानें 2023 में गृह-प्रवेश के शुभ मुहूर्तों की माहवार पूरी सूची!
हर व्यक्ति की ख्वाहिश होती है कि उसका भी अपना एक आशियाना हो. जिसकी एक-एक ईंट में उसके परिश्रम का पसीना लगा हो. अब जब नया साल शुरू हो रहा है, और आप स्वयं के लिए कुछ ऐसा सोच रहे हैं, तो बहुत जरूरी है कि आप अपने इस सपनों के महल में शुभ मुहूर्त के अनुरूप प्रवेश करें, ताकि आपकी कड़ी मेहनत-मशक्कत से बनाया यह आशियाना आपके लिए भाग्यशाली साबित हो, क्योंकि हिंदू धर्म में मान्यता है कि बिना शुभ मुहूर्त के आप नये घर में प्रवेश करते हैं तो आपके उस घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास हो, जो आपके लिए आगे चलकर हानिकारक साबित हो सकता है.