त्योहार

Griha Pravesh Muhurat 2023: नववर्ष में नये आशियाने में प्रवेश कर रहे हैं? जानें 2023 में गृह-प्रवेश के शुभ मुहूर्तों की माहवार पूरी सूची!

हर व्यक्ति की ख्वाहिश होती है कि उसका भी अपना एक आशियाना हो. जिसकी एक-एक ईंट में उसके परिश्रम का पसीना लगा हो. अब जब नया साल शुरू हो रहा है, और आप स्वयं के लिए कुछ ऐसा सोच रहे हैं, तो बहुत जरूरी है कि आप अपने इस सपनों के महल में शुभ मुहूर्त के अनुरूप प्रवेश करें, ताकि आपकी कड़ी मेहनत-मशक्कत से बनाया यह आशियाना आपके लिए भाग्यशाली साबित हो, क्योंकि हिंदू धर्म में मान्यता है कि बिना शुभ मुहूर्त के आप नये घर में प्रवेश करते हैं तो आपके उस घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास हो, जो आपके लिए आगे चलकर हानिकारक साबित हो सकता है.

Griha Pravesh Muhurat 2023: नववर्ष में नये आशियाने में प्रवेश कर रहे हैं? जानें 2023 में गृह-प्रवेश के शुभ मुहूर्तों की माहवार पूरी सूची!
Griha Pravesh (Photo: File Photo )

हर व्यक्ति की ख्वाहिश होती है कि उसका भी अपना एक आशियाना हो. जिसकी एक-एक ईंट में उसके परिश्रम का पसीना लगा हो. अब जब नया साल शुरू हो रहा है, और आप स्वयं के लिए कुछ ऐसा सोच रहे हैं, तो बहुत जरूरी है कि आप अपने इस सपनों के महल में शुभ मुहूर्त के अनुरूप प्रवेश करें, ताकि आपकी कड़ी मेहनत-मशक्कत से बनाया यह आशियाना आपके लिए भाग्यशाली साबित हो, क्योंकि हिंदू धर्म में मान्यता है कि बिना शुभ मुहूर्त के आप नये घर में प्रवेश करते हैं तो आपके उस घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास हो, जो आपके लिए आगे चलकर हानिकारक साबित हो सकता है. हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार किसी भी शुभ कार्य के लिए शुभ मुहूर्त के अनुसार की विधि-विधान से पूजा-अनुष्ठान करने के बाद गृह प्रवेश करना चाहिए. साल 2023 में हिंदू पंचांगों के अनुरूप पूरे साल के शुभ मुहूर्त की सूची दी जा रही है. यह भी पढ़ें : Pradosh Vrat 2022: आज दो शुभ योगों एवं शिवरात्रि के संयोग के साथ होगा प्रदोष व्रत! जानें इसका महत्व

मासिक क्रमवार गृह प्रवेश के शुभ मुहूर्त

जनवरी 2023

25 जनवरी 2023, बुधवार 08.05 PM से 26 जनवरी 07.12 AM तक

27 जनवरी 2023, शुक्रवार 09.10 AM से 26 जनवरी 06.37 AM तक

30 जनवरी 2023, सोमवार 10.15 PM से 31 जनवरी 07.10 AM तक

फरवरी 2023

01 फरवरी 2023, बुधवार, (07.10 AM से 01 फरवरी 02.01 PM तक

08 फरवरी 2023, बुधवार 08.15 PM से 09 फरवरी 06.23 AM तक

10 फरवरी 2023, शुक्रवार 12.08 AM से 11 फरवरी 07.03AM तक

22 फरवरी 2023, बुधवार (06.54 AM से 23 फरवरी 03.24 AM तक)

मार्च 2023

08 मार्च 2023, बुधवार 06.39 AM से 09 मार्च 04.20 AM तक

10 मार्च 2023, शुक्रवार 06.37 AM से 10 मार्च 09.42 PM तक

13 मार्च 2023, सोमवार 09.27 PM से 14 मार्च 06.33 AM तक

17 मार्च 2023, शुक्रवार 06.29 A M से 18 मार्च 02.46 AM तक

मई 2023

06 मई 2023, शनिवार 09.13 P M से 07 मई 05.36 AM तक

15 मई 2023, सोमवार 09.08 A M से 16 मई 01.03 AM तक

20 मई 2023, शनिवार 09.30 P M से 21 मई 05.27 AM तक

22 मई 2023, सोमवार 05.27 A M से 22 मई 10.37 AM तक

29 मई 2023, सोमवार 11.49 A M से 30 मई 04.29 AM तक

31 मई 2023, बुधवार 06.00 A M से 31 मई 01.45 PM तक

जून 2023

12 जून 2023, सोमवार 10.34 A M से 13 जून 05.23 AM तक

नवंबर 2023

17 नवंबर 2023 शुक्रवार 01.17 AM से 18 नवंबर 06.46 AM तक

22 नवंबर 2023 बुधवार 06.37 PM से 23 नवंबर 06.50 AM तक

23 नवंबर 2023 गुरुवार 06.50 AM से 23 नवंबर 08.01 PM तक

27 नवंबर 2023 सोमवार 02.45 PM से 28 नवंबर 6.54 AM तक

29 नवंबर 2023 बुधवार 06.54 AM से 29 नवंबर 01.59 PM तक

दिसंबर 2023

08 दिसंबर 2023 शुक्रवार 08.54 AM से 09 दिसंबर 06.31 AM तक

15 दिसंबर 2023 शुक्रवार 08.10 AM से 15 दिसंबर 10.30 PM तक

21 दिसंबर 2023 गुरूवार 09.37 AM से 21 दिसंबर 09.09 PM तक

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 22, 2022 02:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).