Jharkhand: झारखंड के चार शहरों में नवजातों के लिए मां का दूध उपलब्ध कराने के लिए बन रहे स्पेशल बैंक
बैंकों” में मिलेगा मां का दूध ! जी हां, झारखंड के चार शहरों में ऐसे मिल्क बैंक बनने जा रहे हैं, जो नवजात शिशुओं के लिए वरदान साबित होंगे. कई बार नवजात मां के दूध से कई कारणों से वंचित रह जाते हैं. अब ऐसे शिशुओं की माताओं को चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि अब उन्हें बैंक से ही मां का दूध मिल जायेगा.