Christmas 2023: मणिपुर में फीका रहा क्रिसमस का जश्न, पूर्वोत्तर के अन्य राज्यों में दिखा पारंपरिक उत्साह और उमंग
जातीय हिंसा से प्रभावित मणिपुर में रविवार को क्रिसमस का जश्न फीका रहा, लेकिन मिजोरम, मेघालय और नागालैंड जैसे पूर्वोत्तर के अन्य राज्यों में यह त्योहार पूरे उत्साह और खुशी के साथ मनाया गया. चर्च, सरकारी और निजी प्रतिष्ठान, दुकानें, पार्क, कब्रिस्तान और घर रंगीन रोशनी, फूलों और ईसाई रूपांकनों से जगमगा रहे थे.