एमपी के सीएम मोहन यादव के पटना दौरे पर तेजस्वी ने कहा, 'लोग आते-जाते रहते हैं, किसी को मनाही नहीं'
बिहार में भाजपा की नजर यादव वोट बैंक पर है. इसी मिशन के तहत मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का 18 जनवरी को पटना आने का कार्यक्रम है. इस संबंध में जब शुक्रवार को बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से पूछा गया तब उन्होंने कहा कि लोग तो आते-जाते रहते हैं, यहां किसी को आने की मनाही नहीं है, वो आ रहे हैं, यह अच्छी बात है.