देश

BJP की अयोध्या जा रही लव कुश रथ यात्रा में शामिल हवनकुंड के ट्रक में लगी आग, चालक जख्मी

बिहार के बेगूसराय में भाजपा के लव-कुश रथ यात्रा में शामिल हवन कुंड वाले ट्रक में गुरुवार की रात अचानक आग लग गई और देखते-देखते धू-धू कर ट्रक पूरी तरह जल गया. इस घटना में ट्रक के चालक के भी जख्मी होने की सूचना है.

BJP की अयोध्या जा रही लव कुश रथ यात्रा में शामिल हवनकुंड के ट्रक में लगी आग, चालक जख्मी
Photo Credits ANI

बेगूसराय, 12 जनवरी : बिहार के बेगूसराय में भाजपा के लव-कुश रथ यात्रा में शामिल हवन कुंड वाले ट्रक में गुरुवार की रात अचानक आग लग गई और देखते-देखते धू-धू कर ट्रक पूरी तरह जल गया. इस घटना में ट्रक के चालक के भी जख्मी होने की सूचना है.

दरअसल, भाजपा पूरे बिहार में लव-कुश रथ यात्रा निकाल रही है. यह यात्रा पटना से 2 जनवरी को शुरू हुई थी, जो प्रदेश के सभी जिलों में होते हुए 22 जनवरी को अयोध्या पहुंचने वाली थी. गुरुवार की देर रात रथ यात्रा बेगूसराय पहुंची और सिंघौल स्थित हर्ष गार्डन में विश्राम कर रही थी. यह भी पढ़ें : Delhi Police Major Reshuffle: दिल्ली पुलिस में स्वतंत्रता दिवस से पहले बड़ा फेरबदल, कई डीसीपी और स्पेशल CP बदले गए, यहां देखें पूरी लिस्ट

देर रात रथ यात्रा में शामिल हवन कुंड वाले ट्रक में अचानक आग लग गई. बताया जा रहा है कि हवन कुंड में आग रह जाने की वजह से ट्रक में आग लग गई थी. आग लगने पर चालक ने बुझाने का प्रयास किया, जिसमें वह जख्मी हो गया.

बेगूसराय (सदर) के पुलिस उपाधीक्षक अमित कुमार ने शुक्रवार को बताया कि घटना की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. आग लगने से हवन कुंड का ट्रक पूरी तरह जल गया. सिंघौल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच पड़ताल की. घायल चालक को इलाज के लिए सिंघौल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 12, 2024 03:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).