झारखंड में 'बड़े घटनाक्रम' के संकेत, गवर्नर ने शीर्ष अफसरों के साथ की मीटिंग, दिल्ली में हेमंत की गाड़ी से मिले 36 लाख
झारखंड की सत्ता-सियासत में आज से लेकर कल तक बड़े घटनाक्रम के संकेत मिल रहे हैं. राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने मंगलवार को साढ़े ग्यारह बजे राज्य के होम सेक्रेटरी अविनाश कुमार, डीजीपी अजय कुमार और चीफ सेक्रेटरी एल ख्यांग्ते को राजभवन तलब किया. माना जा रहा है कि राज्यपाल ने राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर उनसे जानकारी ली.