देश

Delhi: दिल्ली के एक वकील ने साकेत कोर्ट की इमारत से कूदकर दी जान

44 वर्षीय एक वकील ने दक्षिणी दिल्ली के साकेत कोर्ट परिसर में एक इमारत से कूदकर आत्महत्या कर ली. एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि उनके पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है.

Delhi: दिल्ली के एक वकील ने साकेत कोर्ट की इमारत से कूदकर दी जान
Representational Image

नई दिल्ली, 30 जनवरी : 44 वर्षीय एक वकील ने दक्षिणी दिल्ली के साकेत कोर्ट परिसर में एक इमारत से कूदकर आत्महत्या कर ली. एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि उनके पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है.

मृतक की पहचान ओम प्रकाश शर्मा के रूप में हुई है, जो दो वर्षों से लीवर की बीमारी से पीड़ित था. पुलिस के मुताबिक, सोमवार रात 8 बजे सूचना मिली कि साकेत कोर्ट में एक वकील ने वकील के चैंबर से छलांग लगा दी और उसकी मौत हो गई, इसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची. यह भी पढ़ें : गोवा: मूंगे की चट्टानों की निगरानी करेगा पानी के नीचे चलने वाला वाहन ‘सी-बॉट’

दिल्ली

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, "वकील के चैंबर के पीछे पहुंचने पर शर्मा का शव ग्राउंड फ्लोर की पार्किंग में पड़ा मिला." पूछताछ में पता चला कि वह दो साल से लीवर की बीमारी से पीड़ित था. सोमवार को वह अस्पताल से पत्नी के साथ साकेत कोर्ट आए थे. उसने पत्नी को गेट पर छोड़ दिया और 30 मिनट बाद उसे घटना की जानकारी हुई. वहां सुसाइड नोट भी मिला.''

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 30, 2024 10:35 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).