HOLI CELEBRATION: आरजेडी के नेता तेजप्रताप पर चढ़ा होली का खुमार, जमकर खेली होली
पटना: बिहार में इस बार दो दिन होली मनाई जा रही. प्रदेश के कुछ इलाकों में सोमवार को, जबकि अधिकांश इलाकों में मंगलवार को होली मनाई जा रही है. इस बीच, बिहार के पूर्व मंत्री और राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद के पुत्र तेज प्रताप यादव सोमवार को होली के रंग में नजर आए. उन्होंने कुछ मित्रों, कार्यकर्ताओं तथा मीडियाकर्मियों के साथ न केवल होली खेली बल्कि फगुआ भी गाया.