अनिल बलूनी के समर्थन में देवभूमि पहुंचे मनोज तिवारी, भजन के जरिए विपक्ष पर कसा तंज
उत्तराखंड की पौड़ी गढ़वाल लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी अनिल बलूनी के लिए चुनाव प्रचार करने भाजपा के सांसद, उत्तर पूर्वी दिल्ली से पार्टी के उम्मीदवार और भोजपुरी अभिनेता मनोज तिवारी देवभूमि के ऋषिकेश के चंद्रेश्वर नगर पहुंचे.