Lok Sabha Elections 2024 Phase 3: मध्य प्रदेश की नौ लोकसभा सीटों पर वोटिंग जारी, दांव पर है इनकी प्रतिष्ठा
मध्य प्रदेश में लोकसभा के तीसरे चरण में नौ लोकसभा सीटों पर वोटिंग सुबह सात बजे से शुरू हो गई है. जिन नौ सीटों पर मतदान हो रहा है उसमें विदिशा, राजगढ़, गुना, मुरैना, सागर, ग्वालियर, भिंड, भोपाल और बैतूल शामिल हैं.