देश

Lok Sabha Elections 2024 Phase 3: 93 सीटों पर 1 बजे तक 39.92 फीसदी वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम मतदान

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत देश के 11 राज्यों एवं संघ शासित प्रदेशों की 93 सीटों पर मतदान जारी है. दोपहर 1 बजे तक इन सभी सीटों पर 40 प्रतिशत के लगभग (39.92 प्रतिशत ) मतदान हुआ है.

Lok Sabha Elections 2024 Phase 3: 93 सीटों पर 1 बजे तक 39.92 फीसदी वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम मतदान
Lok Sabha Election 2024- File Photo

नई दिल्ली, 7 मई : लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत देश के 11 राज्यों एवं संघ शासित प्रदेशों की 93 सीटों पर मतदान जारी है. दोपहर 1 बजे तक इन सभी सीटों पर 40 प्रतिशत के लगभग (39.92 प्रतिशत ) मतदान हुआ है.

मतदान के राज्यवार आंकड़ों की बात करें तो दोपहर 1 बजे तक सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल में 49.27 प्रतिशत और सबसे कम महाराष्ट्र में 31.55 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया है. यह भी पढ़ें : लोगों को तय करना होगा कि देश ‘वोट जिहाद’ से चलेगा या ‘राम राज्य’ से : प्रधानमंत्री मोदी

अन्य राज्यों के मतदान प्रतिशत की बात करें तो दोपहर 1 बजे तक गोवा में 49.04, छत्तीसगढ़ में 46.14, असम में 45.88, मध्य प्रदेश में 44.67, कर्नाटक में 41.59, उत्तर प्रदेश में 38.12, गुजरात में 37.83 और बिहार में 36.69 प्रतिशत मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं. वहीं, दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव में 39.94 प्रतिशत मतदाता दोपहर 1 बजे तक वोटिंग कर चुके हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on May 07, 2024 02:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).