Sanya Malhotra स्टारर 'Mrs' ने New York Indian Film Festival में मचाई धूम, क्लोजिंग फिल्म के रूप में होगी स्क्रीनिंग
न्यूयॉर्क इंडियन फिल्म फेस्टिवल (एनवाईआईएफएफ) के 24वें एडिशन में बॉलीवुड एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा स्टारर अपकमिंग फिल्म 'मिसेज' की 2 जून को स्क्रीनिंग होगी. यह फेस्टिवल की क्लोजिंग फिल्म होगी. फिल्म में सान्या मल्होत्रा के अलावा, निशांत दहिया और कंवलजीत सिंह लीड रोल में हैं.