Russia-Ukrain War: यूक्रेन ने 27 लड़ाकू रूसी ड्रोन मार गिराये, रात में हुआ था हमला
यूक्रेनी सेना ने गुरुवार रात रूसी हमले में शामिल सभी 27 लड़ाकू ड्रोनों को मार गिराने का दावा किया है. समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, यूक्रेनी वायु सेना ने कहा कि उत्तरी, मध्य, दक्षिणी और पूर्वी यूक्रेन के सात क्षेत्रों में रात भर शाहेद-136 और शाहेद-131 ड्रोनों को गिराया गया.