Border-Gavaskar Trophy 2024-25: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले ऑस्ट्रेलिया को लगा बड़ा झटका, कैमरन ग्रीन हुए बाहर; IPL भी नहीं खेल पाएंगे
ऑस्ट्रेलिया के हरफ़नमौला खिलाड़ी कैमरन ग्रीन को पीठ में तकलीफ़ की वजह से सर्जरी से गुज़रना होगा, जिसका मतलब ये हुआ कि वह अब भारत के ख़िलाफ़ होने वाली टेस्ट सीरीज़ का हिस्सा नहीं होंगे. ग्रीन को पीठ के निचले हिस्से में स्ट्रेस फ़्रैक्चर है जिसके लिए उन्होंने सर्जरी का विकल्प चुना है,