Aqeel Akhtar Murder Case: पंजाब की पूर्व मंत्री और पूर्व डीजीपी समेत 4 पर सीबीआई ने दर्ज की एफआईआर
पंजाब के पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा के बेटे अकील अख्तर की संदिग्ध हालत में मौत के मामले में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज कर ली है. जांच एजेंसी ने एफआईआर में चार लोगों को आरोपी बनाया है, जिनमें अकील के पिता, मां और पूर्व पीडब्ल्यूडी मंत्री राजिया सुल्ताना, अकील की पत्नी और बहन शामिल हैं. अकील अख्तर की मौत 16 अक्टूबर को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी.