Sensex Update: सेंसेक्स 312 अंक गिरकर हुआ बंद, एफएमसीजी और रियल्टी शेयर फिसले
भारतीय शेयर बाजार बुधवार के कारोबारी सत्र में नुकसान के साथ बंद हुआ. बाजार के मुख्य सूचकांकों में गिरावट देखने को मिली. कारोबार के अंत में सेंसेक्स 312 अंक या 0.40 प्रतिशत गिरकर 78,271 और निफ्टी 42 अंक या 0.18 प्रतिशत गिरकर 23,696 पर था.