ICC Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हुए फखर जमान, इस बल्लेबाज को पाकिस्तान टीम में मिली जगह
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने मौजूदा चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान की टीम में चोटिल फखर जमान की जगह इमाम-उल-हक को शामिल करने की मंजूरी दे दी है। कराची में न्यूजीलैंड के खिलाफ टूर्नामेंट के शुरुआती मैच में फील्डिंग करते समय फखर को चोट लग गई थी, जिसके बाद उन्हें मैदान से बाहर होना पड़ा था.