देश के प्रमुख समाचारपत्रों में से एक दैनिक भास्कर के समूह संपादक कल्पेश याग्निक का गुरुवार की रात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. याग्निक 55 वर्ष के थे. उनका शुक्रवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया.
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह के गुजरात पहुंचने के 48 घंटों से भी कम समय में कांग्रेस को झटका लगा है. कांग्रेस के पूर्व विधायक और कद्दावर नेता शंकर सिंह वाघेला के बेटे महेंद्र सिंह वाघेला शनिवार को भाजपा में शामिल हो गए हैं.
मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ पहले मैच में एकतरफा जीत के बाद भारतीय टीम की नजरें आज होने वाले दूसरे वनडे में जीत हासिल कर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त लेने पर हैं. दोनों टीमें दूसरे मैच में लॉर्डस मैदान पर आमने-सामने होंगी.
अमरनाथ यात्रा के लिए 3,048 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था शनिवार को जम्मू से घाटी के लिए रवाना हुआ. पुलिस ने बताया कि 112 वाहनों में सवार ये तीर्थयात्री भगवती नगर यात्री निवास से बालटाल और पहलगाम आधार शिविरों की ओर रवाना हुए.
रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को कहा कि जम्मू एवं कश्मीर पर संयुक्त राष्ट्र की मानवाधिकार रपट में बुनियादी स्तर के वास्तविकताओं को नजरअंदाज किया गया है.
देश के निर्यात में जून में 17.57 फीसदी की तेजी दर्ज की गई है और यह 27.7 अरब डॉलर रही. लेकिन कच्चे तेल की कीमतों में पिछले साल की तुलना में आधे से ज्यादा बढ़ोतरी हुई है, जिससे देश का व्यापार घाटा बढ़कर 16.60 अरब डॉलर पहुंच गया है.
ट्विटर के गैर सक्रिय और लॉक्ड खाते को बंद करने के अभियान के बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को करीब 3 लाख तो कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने 17 हजार फॉलोवर्स गंवाए.
महागठबंधन में सपा कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी के सवाल पर शिवपाल ने कहा कि इसका फैसला पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ही करेंगे.
भीड़ में मौजूद सांपों के जानकार मोहम्मद तौफीक ने बताया कि इस सांप को 'धावन या घोड़ा पछाड़' के नाम से जाना जाता है.
डॉल ऑनलाइन के मुताबिक, पूर्व मुख्यमंत्री उत्तरी वजीरिस्तान के पास चुनावी रैली कर लौट रहे थे, उसी दौरान रिमोट कंट्रोल से किए गए विस्फोट में वह बाल-बाल बच गए.
इस अभिनेता ने ट्विटर पर रणवीर को उनके जन्मदिन (छह जुलाई) पर बधाई दी थी और उन्हें डाइनामाइट करार दिया था
कैफ ने नेटवेस्ट ट्रॉफी के फाइनल मैच में 325 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए लड़खड़ाई भारतीय पारी को युवराज सिंह के साथ संभाला था और छठे विकेट के लिए 121 रनों की साझेदारी कर भारत को जीत दिलाई थी.
भाजपा कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल सरकार पर असफलताओं की तरफ ध्यान खींचा, जिनमें अपर्याप्त बिजली आपूर्ति, लोक निर्माण विभाग के अंर्तगत आने वाले नालों की सफाई न होने और नगर निगमों के लिए राशि आवंटित नहीं करना शामिल हैं.
शुरुआती ओवरों में भुवनेश्वर कुमार की कमी कोहली को खली थी. पदार्पण करने वाले सिद्धार्थ कौल काफी महंगे साबित हुए थे. यह एक श्रेत्र है जो भारत के लिए पेरशानी का सबब है.
पेट्रोल के साथ डीजल की कीमतें भी चार महानगरों में बढ़ी हैं. यह दिल्ली, कोलकाता, मुंबई व चेन्नई में क्रमश: 68.43 रुपये, 70.98 रुपये, 72.61 रुपये व 72.24 रुपये प्रति लीटर बेचा गया
कुलदीप द्वारा बनाया गया रिकॉर्ड वनडे क्रिकेट के इतिहास में किसी भी बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. कुलदीप से पहले यह रिकॉर्ड पूर्व भारतीय स्पिनर मुरली कार्तिक के नाम था. बाएं हाथ के स्पिनर मुरली कार्तिक ने 2007 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 27 रन देकर 6 विकेट झटके थे.
जम्मू एवं कश्मीर के अनंतनाग जिले में हथियार छीनने का प्रयास करने के आरोप में सीमा सुरक्षाबल (बीएसएफ) के दो जवानों और एक नागरिक को गिरफ्तार किया गया है.
जयपुर-इलाहाबाद एक्सप्रेस में सीट देने के बहाने छात्रा से टीटी द्वारा छेड़छाड़ किए जाने का मामला सामने आया है.
पाकिस्तान चुनाव में महिला उम्मीदवारों की बढ़ी संख्या ने चुनावी माहौल को पूरी तरह से रोचक बना दिया है. पाकिस्तानी आम चुनाव के इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा है, जब महिला उम्मीदवार बड़ी संख्या में भाग ले रही हैं.
इंग्लैंड क्रिकेट टीम गुरुवार को अपने घर में कुलदीप यादव (10-25-6), रोहित शर्मा (नाबाद 137) और कप्तान विराट कोहली (75) की भारतीय तिगड़ी के आगे पस्त हो गई. इस तिगड़ी ने इंग्लैंड को ट्रेंट ब्रिज मैदान पर खेले गए पहले वनडे मैच में आठ विकेट से हार पर मजबूर कर दिया