इस अभिनेता की तरह बनना चाहते हैं रणवीर सिंह
इस अभिनेता ने ट्विटर पर रणवीर को उनके जन्मदिन (छह जुलाई) पर बधाई दी थी और उन्हें डाइनामाइट करार दिया था
अभिनेता रणवीर सिंह अक्षय कुमार जैसे अभिनेता बनना चाहते हैं. अक्षय ने ट्विटर पर रणवीर को उनके जन्मदिन (6 जुलाई) पर बधाई दी थी और उन्हें डाइनामाइट करार दिया था.
अक्षय ने लिखा, "रणवीर के लिए मेरे दिमाग में एक शब्द आता है और वह है डाइनामाइट. डाइनामाइट शख्सियत आपको हमेशा मुस्कुराहट से भर देती है. जन्मदिन की बधाई और आपका आने वाला साल धमाकेदार हो."
इस पर प्रतिक्रिया देते हुए गुरुवार रात रणवीर ने लिखा, "जब मैं बड़ा हो रहा था तो अक्षय कुमार की तरह बनना चाहता था. सर, आपको प्यार."
रणवीर फिलहाल 'गली बॉय' और '83' की शूटिंग कर रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 13, 2018 07:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

