देश

शिवपाल यादव ने कहा, BJP को आसानी से हरा देगा महागठबंधन

महागठबंधन में सपा कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी के सवाल पर शिवपाल ने कहा कि इसका फैसला पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ही करेंगे.

शिवपाल यादव ने कहा, BJP को आसानी से हरा देगा महागठबंधन
शिवपाल यादव (Photo Credit-PTI)

मैनपुरी. सपा-बसपा-कांग्रेस सहित अन्य पार्टियों के महागठबंधन से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की हार निश्चित है. यह कहना है समाजवादी पार्टी के विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव का. शुक्रवार को राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य अर्चना राठौर के यहां शोक संवेदना व्यक्त करने जागीर विकास खंड के पर्वतपुर हवेली पहुंचे शिवपाल ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि सपा, बसपा, कांग्रेस सहित अन्य पार्टियों के गठबंधन बनने के बाद भाजपा का हारना निश्चित है.

महागठबंधन में सपा कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी के सवाल पर शिवपाल ने कहा कि इसका फैसला पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ही करेंगे.

पैक्सफेड चुनाव में तोताराम यादव के हंगामे के सवाल पर शिवपाल ने कहा कि जब नामांकन ही नहीं करने दे रहे तो चुनाव क्या होगा. चुनाव में जमकर बेईमानी हो रही है। हम तो कह रहे हैं कि चुनाव बन्द कर इसका सरकारीकरण कर दो.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 13, 2018 11:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).