एशियाई खेल (कबड्डी): पुरुषों की शर्मनाक हार, महिलाओं का रजत पक्का
1990 में कबड्डी को एशियाई खेलों में शामिल करने के 28 साल बाद यह पहली बार है जब भारतीय पुरुष टीम स्वर्ण पदक अपने घर न ला सकी. भारत ने इससे पहले एशियाई खेलों के साथ साथ विश्व कप, एशिया कप और दक्षिण एशियाई खेलों, सभी में खिताब जीते थे.