खेल

एशियाई खेल: सौरभ चौधरी ने निशानेबाजी में जीता गोल्ड, अभिषेक को ब्रॉन्ज

इसके अलावा इस स्पर्धा में एक अन्य निशानेबाज अभिषेक वर्मा ने कांस्य पदक हासिल किया. सौरभ ने एशियाई खेलों में इस स्पर्धा का रिकॉर्ड तोड़ते हुए कुल 240.7 अंक हासिल किए और सोना जीता.

एशियाई खेल: सौरभ चौधरी ने निशानेबाजी में जीता गोल्ड, अभिषेक को ब्रॉन्ज
(Photo Credits: Twitter @SportsFan_India)

जकार्ता: भारत को 18वें एशियाई खेलों में मंगलवार को यहां पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल निशानेबाजी स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल हुआ. भारत के 16 वर्षीय निशानेबाज सौरभ ने पदार्पण करने के साथ ही स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया. यह भारत की झोली में तीसरे दिन गिरा पहला और कुल तीसरा स्वर्ण पदक है.

इसके अलावा इस स्पर्धा में एक अन्य निशानेबाज अभिषेक वर्मा ने कांस्य पदक हासिल किया. सौरभ ने एशियाई खेलों में इस स्पर्धा का रिकॉर्ड तोड़ते हुए कुल 240.7 अंक हासिल किए और सोना जीता.

अभिषेक ने फाइनल में शीर्ष-3 में जगह बनाई और अंत में कुल 219-3 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक जीता.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 21, 2018 11:39 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).