बॉलीवुड

रियल एस्टेट विवाद में फंसी कंगना रनौत ने पेश की ये सफाई

कंगना रनौत पर एक रियल एस्टेट एजेंट ने आरोप लगाया है कि उन्होंने अपनी प्रॉपर्टी डील को लेकर उन्हें बताया पैसे नहीं चुकाए हैं

रियल एस्टेट विवाद में फंसी कंगना रनौत ने पेश की ये सफाई
Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने एक रियल एस्टेट ब्रोकर के दावे को नकारते हुए कहा है कि उन्होंने सारे बकाए का भुगतान कर दिया है, इसके बावजूद उन्हें परेशान किया जा रहा है. कंगना ने पिछले वर्ष पाली हिल में एक बंगला खरीदा था और यह सौदा एक रियल एस्टेट ब्रोकर ने कराया था लेकिन ब्रोकर ने अब खार पुलिस में कंगना की बहन रंगोली चंदेल और अन्य कर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है.

कंगना ने कहा, "यह सौदा करने वाली एजेंसी को मैंने पूरा भुगतान कर दिया. सौदे में उनकी दलाली का एक फीसदी भी मैं कई महीने पहले दे चुकी हूं. कथित व्यक्ति उन दलालों में से है जिन्होंने मुझे यह सौदा बताया था."

ये भी पढ़ें: Controversy: प्रॉपर्टी डील को लेकर कंगना रनौत के खिलाफ पुलिस में दर्ज हुई शिकायत

'क्वीन' ने कहा कि उन्हें और पैसे देने के लिए परेशान किया जा रहा है.

कंगना ने कहा, "आर्थिक मामले देखने वाली मेरी टीम ने उससे कभी सीधे सौदा नहीं किया लेकिन वह हमें 22 लाख रुपये और देने के लिए परेशान कर रहा है. वह दावा कर रहा है कि सौदे में दो फीसदी दलाली का सौदा हुआ था जिसका सौदे से पहले या बाद में कोई जिक्र नहीं हुआ. इसलिए इसका कोई मतलब नहीं रह जाता और हमने पुलिस को भी बता दिया है. हमारे पास सभी सबूत हैं."

कंगना ने 3,075 वर्ग फीट क्षेत्रफल के बंगले के लिए 1.03 करोड़ का स्टांप शुल्क चुकाया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 21, 2018 04:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).