वेनेजुएला पर अमेरिकी और रूसी प्रस्ताव संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में हुआ खारिज
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद अमेरिका और रूस द्वारा प्रायोजित वेनेजुएला पर दो प्रतिस्पर्धी मसौदा प्रस्तावों को अपनाने में विफल रहा. समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, गुरुवार को 15 सदस्यीय परिषद में अमेरिका के मसौदे के पक्ष में नौ मत और विपक्ष में तीन मत पड़े और तीन ने मतदान करने से परहेज किया.